Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...
.
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि...
.
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे!
.
.
फिर क्या... पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!!!
पति सोफे पर पसरा था, तभी पत्नी ने उसके सिर पर डंडा मारा...
पति - क्यों मारा यार..?
पत्नी - तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली है, जिसपर 'जूली' लिखा है!
पति - अरे यार वो रेस की घोड़ी है, पिछले रविवार को रेस खेलने गया था।
पत्नी - सॉरी..!!
चार दिन बाद जब पति घर में घुसा तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा..!!
पति - अब क्यों मारा..?
पत्नी - वही, जूली नाम की घोड़ी का फोन आया था...!!!
लड़की - मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया।
लड़का - अरे वाह, कौन सी कंपनी का ??
लड़की – लावारिस…!!!
लड़का - अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नही LAVA IRIS है।
0 Comments